स्नातक के नए विद्यार्थियों का स्वागत, दिलाई गई नशा मुक्ति की शपथ
रांची, अगस्त 7 -- रांची, वरीय संवाददाता। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (डीएसपीएमयू) में शुक्रवार को स्नातक के नव-नामांकित विद्यार्थियों के लिए दो सत्रों में इंडक्शन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। पहला सत्र बीबीए व बीसीए और दूसरा सत्र हिंदी, भूगोल, गणित एवं लोक प्रशासन के छात्रों के लिए था। कुलपति डॉ. राजीव मनोहर ने कहा कि शिक्षा का लक्ष्य केवल डिग्री पाना नहीं, बल्कि जीवन की सार्थकता साबित करना है। उन्होंने विद्यार्थियों को नशा मुक्ति अभियान के तहत शपथ भी दिलाई।कुलसचिव डॉ. धनंजय द्विवेदी और डीएसडब्ल्यू डॉ. सर्वोत्तम कुमार ने छात्रों को अनुशासन, समयबद्धता व नैतिक मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान छात्रों के बीच आईडी कार्ड वितरित किए गए। यह भी पढ़ें- टीआरएल विभाग में नए छात्रों का स्वागत यह भी पढ़ें- रैली निकाल छात्रों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.