स्नातक के छात्रों से 11 मई तक रिजल्ट से एनईपी हटवाने की अपील
भागलपुर, मई 10 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। टीएमबीयू ने स्नातक सेमेस्टर 1 और 2 उत्तीर्ण छात्रों के रिजल्ट में तकनीकी कारणों से लगे एनईपी को सुधारने का अंतिम मौका दिया है। परीक्षा नियंत्रक प्रो. विनोद कुमार ओझा ने सभी कॉलेजों को 11 मई तक आवश्यक दस्तावेजों के साथ विवि कार्यालय में उपस्थित होकर इसे क्लियर कराने का निर्देश दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सेमेस्टर 5 का फॉर्म भरने के लिए छात्रों का प्रथम व द्वितीय सेमेस्टर क्लियर होना और कुल क्रेडिट 68 होना अनिवार्य है। वहीं, सेमेस्टर 3 और 4 में एनईपी लगे छात्रों का फॉर्म भरा जा सकेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.