दरभंगा, अप्रैल 2 -- दरभंगा,। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के अंगीभूत एवं संबद्ध कॉलेजों से स्नातक करने वाले छात्र-छात्राओं को इंटर्नशिप करना अनिवार्य होगा। जो विद्यार्थी इंटर्नशिप पूरा करेंगे, उनका ही रिजल्ट जारी होगा। इंटर्नशिप को लेकर विश्वविद्यालय ने गाइडलाइन तैयार कर ली है, जिसे विद्वत परिषद की स्वीकृति की प्रत्याशा में तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। कुलसचिव ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। स्नातक कार्यक्रमों के लिए यूजीसी के पाठ्यक्रम और क्रेडिट फ्रेमवर्क के अनुसार इंटर्नशिप अनुभवात्मक शिक्षा का एक अनिवार्य हिस्सा है। इंटर्नशिप व्यक्तिगत विकास, अनुसंधान कौशल और उद्योग एवं सामाजिक आवश्यकताओं के साथ तालमेल बिठाने में भी सहायक होती है। इंटर्नशिप कार्यक्रम छात्रों को पेशेवर कार्य, सहयोगात्मक शिक्षा या बाहरी संगठनों के साथ कार्य...