मुजफ्फरपुर, जनवरी 31 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरए बिहार विवि में स्नातक के ऑनलाइन रिजल्ट में पहली बार छात्रों का क्रेडिट दिया गया है। परीक्षा नियंत्रक प्रो. राम कुमार ने बताया कि स्नातक दूसरे सेमेस्टर के रिजल्ट से यह बदलाव किया गया है। छात्रों को तीसरे सेमेस्टर में दाखिला लेने में किसी भी तरह की परेशानी नहीं हो इसके मद्देनजर यह बदलाव किया गया है। अब तक स्नातक के ऑनलाइन रिजल्ट में छात्रों के क्रेडिट नहीं दिए जाते थे। क्रेडिट नहीं रहने छात्रों को कई बार अगले सेमेस्टर में दाखिला लेने में परेशानी होती थी। स्नातक के ऑनलाइन मार्क्सशीट में छात्रों के क्रेडिट के अलावा ग्रेडिंग भी दी गई है। नए फार्मेट में दूसरे सेमेस्टर का रिजल्ट जारी किया गया है। स्नातक दूसरे सेमेस्टर में एक लाख 43 हजार छात्रों ने परीक्षा दी थी। इसमें एक लाख 25 हजार छात...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.