मधुबनी, अप्रैल 4 -- मधुबनी। स्नातक की परीक्षा देने शहर के जेएन कालेज आई लड़की लापता है। वह कलुआही थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। परिजन ने कलुआही बलुआ टोल के विकास ठाकुर एवं अन्य लोगों पर शादी की नीयत से अपहरण करने का आरोप लगाया है। परिजन के लिखित शिकायत पर कलुआही थाना में एफआईआर दर्ज की गई है। लड़की के पिता ने पुलिस को बताया कि 1 अप्रैल 2026 को 18 वर्षीय लड़की स्नातक की परीक्षा देने मधुबनी जेएन कालेज आई थी। सेंटर के अंदर गई लेकिन परीक्षा समाप्त होने के बाद वह बाहर नहीं निकली। उन्होंने पुलिस को बताया कि खोजबीन के दौरान विकास ठाकुर के साथ लड़की को देखे जाने की जानकारी मिली। जब उसके घर गये तो अन्य लोगों के साथ मिलकर मारपीट की गई। कलुआही थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस छानबीन में जुटी है। शीघ्र ही उसे बरामद कर लिया जाएगा।

हिंदी हिन्दु...