हाजीपुर, जून 27 -- जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह के निर्देशानुसार जिले के पात्र युवक-युवतियों को बिहार सरकार की 'सात निश्चय' योजना के अंतर्गत संचालित मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना की अद्यतन पात्रता एवं लाभों की जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। वर्ष 2016 से संचालित इस योजना के अंतर्गत पूर्व से इंटरमीडिएट (12वीं) उत्तीर्ण युवक-युवतियों को रोजगार की तलाश के दौरान स्वयं सहायता भत्ता का लाभ प्रदान किया जाता रहा है।

योजना के तहत पात्रता अब इस योजना के अंतर्गत 20 से 25 वर्ष आयु वर्ग के ऐसे युवक-युवतियां,जिन्होंने राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों अथवा संस्थानों से कला, विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय में स्नातक उत्तीर्ण किया हो तथा जो वर्तमान में किसी भी प्रकार के सरकारी,निजी, गैर-सरकारी अथवा स्वरोजगार (स्थायी,...