स्नातक : नामांकन के लिए आज जारी होगी चौथी मेरिट लिस्ट
मुजफ्फरपुर, जुलाई 20 -- मुजफ्फरपुर। प्रमुख संवाददाता बीआरएबीयू में स्नातक नामांकन की चौथी मेरिट लिस्ट मंगलवार को जारी की जाएगी। इस लिस्ट के बाद 30 हजार नामांकन बढ़ने की संभावना है। जिन छात्र-छात्राओं का नाम चौथी मेरिट लिस्ट में आएगा, उन्हें 22 से 25 जुलाई तक नामांकन का मौका दिया जाएगा।विवि में तीन मेरिट लिस्ट पर नामांकन की प्रक्रिया हो चुकी है। तीन मेरिट लिस्ट के बाद 40 हजार से अधिक विद्यार्थी वेटिंग लिस्ट में हैं। डीएसडब्ल्यू प्रो. आलोक प्रताप सिंह ने बताया कि चौथी मेरिट लिस्ट के आधार पर नामांकन की प्रक्रिया इस सप्ताह पूरी कर ली जाएगी।विश्वविद्यालय में इसबार स्नातक में नामांकन के लिए चौथी लिस्ट जारी की जा रही है। यह भी पढ़ें- स्नातक प्रथम सेमेस्टर में नामांकन के लिए 23 जुलाई तक फिर मिलेगा आवेदन का मौका इससे पहले तीन मेरिट लिस्ट जारी की ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.