जमशेदपुर, मार्च 14 -- जमशेदपुर । इंडियन मेडिकल कॉलेज में स्नातकोत्तर की सीट में वृद्धि को लेकर कोल्हन विश्वविद्यालय की जांच टीम शनिवार को पहुंची। विभिन्न विभागों के पदाधिकारी करीब 38 सीटों में वृद्धि को लेकर कॉलेज में संसाधनों की जांच करेंगे। वे लोग नेशनल मेडिकल कमीशन के गाइडलाइन के अनुसार सीटों में वृद्धि करने की कितनी गुंजाइश है अथवा नहीं को लेकर अपनी रिपोर्ट कॉलेज को देगी। जिसके आधार पर कॉलेज एनएममसी को इस रिपोर्ट के साथ आवेदन करेगा ताकि नेशनल मेडिकल कमिशन की टीम कॉलेज पहुंचकर सीट में हुई थी को लेकर अंतिम रूप से संसाधनों की जांच करें और नामांकन के लिए अनुमति दे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...