पलामू, मार्च 18 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज में स्नातकोत्तर चिकित्सा पाठ्यक्रम के 20 सीट के लिए अध्यापन शुरू करने के लिए बुधवार को निरीक्षण दल ने मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एमआरएमसीएच) का निरीक्षण किया। निरीक्षण टीम में नीलांबर पीतांबर विश्वविद्यालय के विज्ञान संकायध्यक्ष डॉ गजेंद्र सिंह (चेयरमैन), नीलांबर पीतांबर विश्वविद्यालय के कुलानुशासक डॉ आरके झा (सदस्य), वही विशेषज्ञ के रूप में रिम्स के सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ पंकज बोदरा एवं रिम्स मेडिसिन विभाग के एडिशनल प्रोफेसर डॉ तुहीन गुरिया शामिल रहे। निरीक्षण टीम ने सर्वप्रथम मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया तत्पश्चात अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं का भी जायजा लिया। मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ जक्का श्रीनिवास राव ने बताया कि मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज में स्नातकोत्तर ...