स्नातकोत्तर के छात्रों को अब तक नहीं मिला एडमिट कार्ड
जमशेदपुर, सितम्बर 6 -- जमशेदपुर। एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल के स्नातकोत्तर छात्रों की परीक्षा 10 सितंबर से ली जाएगी। लेकिन इन छात्रों का एडमिट कार्ड अभी तक नहीं दिया गया है। सूत्रों ने बताया कि एमबीबीएस 2026 के छात्रों के नामांकन को लेकर कर्मचारी व्यस्त थे जिसके कारण कोल्हान विश्वविद्यालय से इन छात्रों का एडमिट कार्ड अभी तक नहीं आ सका है। उम्मीद है मंगलवार तक कोल्हन विश्वविद्यालय से उनका एडमिट कार्ड लाया जाएगा और तब छात्र इसे ले सकेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.