स्नातक: ऑनस्पॉट दाखिले के नाम पर हो रही अवैध वसूली
मुजफ्फरपुर, जुलाई 1 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। स्नातक में ऑनस्पॉट एडमिशन के नाम पर कई साइबर संचालक छात्रों को झांसा देकर पैसे वसूल रहे हैं। बीआरएबीयू में अभी ऑनस्पॉट के लिए कोई आदेश नहीं आया है, लेकिन साइबर कैफे संचालक छात्रों से कॉलेजों में नामांकन कराने का वादा कर एक फर्जी फार्म भरा रहे हैं। प्रत्येक छात्र से 100 से 200 रुपये फॉर्म भराने के नाम पर लिया जा रहा है।
बीआरएबीयू की स्थिति बीआरएबीयू के डीएसडब्ल्यू प्रो. आलोक प्रताप सिंह ने बताया कि अभी विवि में ऑनस्पॉट एडमिशन की कोई तारीख नहीं आयी है, इसलिए छात्र ऐसे जालसाजों के फेर में न पड़ें। बीआरएबीयू में अभी स्नातक की दूसरी मेरिट लिस्ट के बाद तीसरी मेरिट लिस्ट के लिए आवेदन लिये जा रहे हैं। तीन जुलाई तक नामांकन के लिए आवेदन लिये जायेंगे। उसके बाद तीसरी मेरिट लिस्ट जारी होगी। तीसरी ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.