उन्नाव, सितम्बर 1 -- शुक्लागंज, संवाददाता। गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु पार करने के बाद तेजी से खतरे के निशान की ओर बढ़ रहा था, जिसके बाद पिछले दो दिनों से गिरावट दर्ज की जा रही है। वहीं मंगलवार को दोपहर तक जलस्तर स्थिर रहा। जिसके बाद मामूली बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। इसके बावजूद एक दर्जन मोहल्लों के सैकड़ों मकानों के आस पास बाढ़ का पानी भरा हुआ है। वहीं आवागमन के लिये लोग नावों का सहारा ले रहे हैं। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार सोमवार शाम छह बजे गंगा का जलस्तर 112.350 मीटर दर्ज किया गया था। जिसके बाद मंगलवार दोपहर तक जलस्तर रहा। यह भी पढ़ें- फिर से बढ़ने लगा गंगा व बाया नदी का जलस्तर उसके बाद दोबारा जलस्तर में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई और शाम छह बजे 112.410 मीटर मापा गया। जिस पर छह सेंटीमीटर जलस्तर में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। इसके बावजूद गोताखोर, कर्बला, ह...