अररिया, अप्रैल 10 -- फारबिसगंज, निज संवाददाता। दोहरी हत्याकांड के दूसरे दिन शुक्रवार को फारबिसगंज शहर के हालात भले ही सामान्य हो गए हों, लेकिन पुलिस पूरी तरह एक्शन मोड में दिखी। सतर्क व चौकस नजर आई। घटनास्थल मार्केटिंग यार्ड सहित स्टेशन चौक, पटेल चौक, सुल्तान पोखर, कोठीहाट और रेफरल रोड जैसे संवेदनशील इलाकों में बड़ी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती की गई थी। महिला व पुरुष जवान लगातार गश्त कर रहे हैं, जिससे किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके। इसकी मॉनीटरिंग एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा और थाना अध्यक्ष मनोज कुमार द्वारा की जा रही है, जबकि एसपी जितेंद्र कुमार पल-पल की जानकारी ले रहे हैं। पुलिस ने अब तक इस मामले में चार अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की है, जिनके आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है। पहली प्राथमिकी मृतक नबी हुसैन के भाई अली हुसैन ने कांड...