सिमडेगा, अक्टूबर 1 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। कुरडेग पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी शहबाज अंसारी को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ पोक्सो केस संख्या 25/2016 एवं कुरडेग थाना कांड संख्या 29/2016 में धारा 354, 323, 506, 341 भादवि और 8 पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज है। डीएसपीरणवीर सिंह के अनुसार आरोपी लंबे समय से गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार चल रहा था। उन्होंने बताया कि फरार आरोपियों और वारंटियों की गिरफ्तारी का अभियान जारी रहेगा। -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...