सहरसा, अप्रैल 22 -- सहरसा, विधि संवाददाता। स्थाई लोक अदालत के अध्यक्ष महेश प्रसाद सिंह सदस्य विकास रंजन दफ्तुआर एवम् सदस्य मनोज प्रसाद की बेंच ने र भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय मधेपुरा के रजिस्टार, परीक्षा नियंत्रक को स्थाई लोक अदालत में उपस्थित कराने की सूचना मोबाइल से दिया है । बीते सितंबर को एक छात्रा द्वारा विश्वविद्यालय के विरुद्ध स्थाई लोक अदालत में एक मामला लाया गया था। जिसमे लोक अदालत ने परीक्षा नियंत्रक को उपस्थित होने के लिए नोटिस निर्गत किया गया था किंतु परीक्षा नियंत्रक उपस्थित नहीं हुए। उपस्थिति हेतु लोक अदालत द्वारा 5 मई की तिथि निर्धारित की गई है । अदालत में सुनवाई के दौरान सितंबर माह में कायस्थ टोला निवासी संजय कुमार के द्वारा वाद संख्या 118/26 दायर किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...