स्थायी लोक अदालत में बताई त्वरित निस्तारण की प्रक्रिया
सहारनपुर, अगस्त 25 -- सहारनपुर। राष्ट्रीय एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर बार काउंसिल में युवा अधिवक्ताओं के लिए स्थायी लोक अदालत की कार्यप्रणाली और क्षेत्राधिकार को लेकर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। इसमें अधिवक्ताओं को लोक उपयोगी सेवाओं से जुड़े विवादों के सुलह-समझौते से त्वरित निस्तारण की प्रक्रिया समझाई गई। स्थायी लोक अदालत अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने अदालत की स्थापना के उद्देश्य, कार्यप्रणाली और अधिकारिता की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि किसी विधिक प्रावधान या वाद की पोषणीयता को लेकर परेशानी होने पर आवश्यक जानकारी ली जा सकती है। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम पप्पू कुमार सिंह और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव आशुतोष तिवारी ने भी विधिक प्रक्रिया से जुड़े पहलुओं पर जानकारी दी। यह भी पढ़ें- स्थायी लोक अदालत की भूमि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.