स्थायी लोक अदालत को मिला पूर्णकालिक अध्यक्ष
बांदा, जून 25 -- बांदा। स्थायी लोक अदालत बांदा को पूर्णकालिक अध्यक्ष मिल गया। पूर्व में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रह चुके विवेक कुमार गुप्ता ने 26 मई को स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष पद का कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने कार्य शुरू किया और पांच वादों का निस्तारण कर दिया। वरिष्ठ सदस्य डॉ.ब्रह्मदत्त सिंह ने बताया यह न्यायपीठ सिविल न्यायालय जैसी शक्तियों से युक्त है। यहां जन उपयोगी एवं लोकोपयोगी सेवाओं से संबंधित मामलों में वाद दायर कर राहत प्राप्त की जा सकती है। बीमा, बैंकिंग, परिवहन, पेयजल, विद्युत, स्वास्थ्य और शिक्षा समेत आठ प्रकार की सेवाएं आती हैं। बताया कि मामलों का निस्तारण पहले आपसी समझौते के आधार पर कराने का प्रयास किया जाता है।समझौता न होने की स्थिति में गुण-दोष के आधार पर निर्णय दिया जाता है।न्यायालय की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.