जहानाबाद, सितम्बर 21 -- करपी, निज संवाददाता। जिला विधिक सेवा प्राधिकार, जहानाबाद-अरवल के निर्देश पर सोनभद्र बंशी सूर्यपुर प्रखंड के माली, सोनभद्र एवं शेरपुर गांव में स्थायी लोक अदालत को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। पारा लीगल वालंटियर संजय कुमार एवं सुमन प्रसाद शर्मा ने ग्रामीणों को लोक अदालत की कार्यप्रणाली और आपसी सुलह से विवादों के समाधान की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लोक अदालत के माध्यम से लोगों को सरल, सुलभ एवं कम खर्च में न्याय मिल सकता है। साथ ही, विधिक सहायता की जरूरत होने पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार से संपर्क करने की अपील की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...