सहरसा, अप्रैल 8 -- सहरसा, निज प्रतिनिधि। स्थायी ट्रेन बनकर सहरसा-जमालपुर मेमू ट्रेन मंगलवार से चलने लगी है। पिछले नौ साल से अधिक समय से यह स्पेशल ट्रेन बनकर सहरसा-जमालपुर के बीच दोनों तरफ से चल रही थी। स्थायी ट्रेन का दर्जा मिलने के बाद सेवा बहाल रखने के लिए अब बार-बार समय अवधि विस्तार लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी। नियमित ट्रेन का दर्जा मिलने के कारण यह नए नंबर 63398/97 के साथ चलने लगी है। स्थायी ट्रेन बनकर पहली बार चली सहरसा-जमालपुर मेमू ट्रेन(63398)म को स्थानीय सांसद दिनेशचन्द्र यादव और समस्तीपुर मंडल की वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनन्या स्मृति ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मौके पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते सांसद ने कहा कि रेल के क्षेत्र में एक और खुशखबरी क्षेत्रीय लोगों को मिली है। सहरसा-जमालपुर मेमू ट्रेन की सेवा नियमित रूप से कर...