मैनपुरी, मई 15 -- भोगांव। तहसील अभिभावक परिषद के अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में स्थायी चैंबर निर्माण की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन क्षेत्रीय विधायक रामनरेश अग्निहोत्री को सौंपा है। यह ज्ञापन चेयरमैन प्रतिनिधि आशीष तिवारी की मौजूदगी में दिया गया। विधायक को समस्या से अवगत कराते हुए अधिवक्ताओं ने कहा कि भोगांव तहसील जनपद मैनपुरी की सबसे अधिक राजस्व ग्रामों वाली तहसील है। यहाँ लगभग 150 अधिवक्ता नियमित रूप से विधि व्यवसाय करते हैं। पिछले करीब 15 वर्षों से नए तहसील परिसर में अधिवक्ताओं के बैठने के लिए कोई स्थायी व्यवस्था नहीं है, जिसके कारण वे टीनशेड और अस्थायी छप्परों के नीचे बैठकर काम करने को मजबूर हैं। अधिवक्ताओं का कहना है कि भीषण गर्मी, कड़कड़ाती ठंड और बरसात के मौसम में उन्हें तथा दूर-दराज से आने वाली वादकारी जनता को भार...