जौनपुर, जून 17 -- जफराबाद (जौनपुर), सुजीत शुक्ला जफराबाद जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर चार पर सेकंड साइड एंट्री गेट की मांग को लेकर बुधवार को जज सिंह अन्ना ने बेमियादी अनसन शुरू कर दिया। अनशन की भनक लगते ही मौके जीआरपी और आरपीएफ के जवान भारी संख्या में तैनात कर दिये गए।बुधवार को समाजसेवी अन्ना ने जफराबाद जंक्शन के सेकंड साइट प्लेटफार्म नंबर 4 की तरफ टिकट बुकिंग घर, यात्री सेट, शौचालय बिजली पानी और रास्ता बनाने की मांग को लेकर पूर्व निर्धारित सूचना पर अनशन शुरू कर दिया है। दलील है कि 80 प्रतिशत रेल यात्रियों को जौनपुर शहर की तरफ जाना रहता है क्यूंकि यहां से कलेक्ट्रेट, अस्पताल विद्यालय नजदीक है। अभी तक अस्थायी खुले बाउंड्रीवाल से यात्रियों का आना जाना रहता था। बीते 24 मई को स्टेशन मास्टर ने उक्त अस्थाई विकास गली को बंद कर दिया। जिससे जौनपुर की...