स्थायी करने की मांग को लेकर सफाई कर्मचारियों ने कलक्ट्रेट में किया प्रदर्शन
बिजनौर, मई 25 -- बिजनौर। वाल्मीकि समाज ने संविदा पर तैनात सफाई कर्मियों को स्थायी करने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम सम्बोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। ज्ञापन में कहा कि अगर 2027 के चुनाव से पहले सफाई कर्मचारियों को स्थायी न किया गया तो सफाई कर्मचारी प्रदेश सरकार का विरोध करेंगे साथ ही प्रदेश में समस्त नगर निगम, नगर पालिका व नगर पंचायतों में हड़ताल की चेतावनी दी। सोमवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन के दौरान ठेका प्रथा बंद करने और संविदा पर तैनात सफाई कर्मियों को स्थायी करने की मांग की। ज्ञापन में कहा उत्तर प्रदेश के वाल्मीकि सफाई कर्मचारियों को सरकार द्वारा किसी भी तरह का लाभ नहीं मिल सका है। यह भी पढ़ें- मांगों को लेकर मोदनगंज प्रखंड कार्यालय पर सफाईकर्मियों ने दिया धरना जिसके चलते 85 प्रतिशत लोग कर्जदार हो गए हैं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.