कन्नौज, जुलाई 1 -- कन्नौज। जिले के विकास विभागों में कई महत्वपूर्ण पदों पर स्थायी अधिकारियों की तैनाती न होने से कामकाज अतिरिक्त प्रभार के सहारे संचालित हो रहा है। हाल ही में हुए स्थानांतरण और सेवानिवृत्ति के बाद कई विभागों की जिम्मेदारी दूसरे अधिकारियों को सौंपी गई है। इससे एक-एक अधिकारी के पास कई विभागों का कार्यभार पहुंच गया है। बाल विकास परियोजना अधिकारी एवं प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेश कुमार वर्मा के अलीगढ़ स्थानांतरण के बाद मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र कुमार श्रीवास ने उन्हें कार्यमुक्त कर दिया। उनके स्थान पर जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी महेंद्र प्रताप सिंह को प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है। यह भी पढ़ें- Patna News: राज्य के 13 प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों का तबादला उधर, 30 जून को जिला विक...