देवघर, अप्रैल 10 -- देवघर। झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ के आह्वान पर देवघर शाखा के मनरेगा कर्मचारियों द्वारा समाहरणालय के निकट ग्रेड-पे या स्थायीकरण की मांग के समर्थन में अनिश्चित कालीन हड़‌ताल के 30 वें दिन शुक्रवार को भी धरना प्रदर्शन किया गया। इस संबंध में जिलाध्यक्ष सत्यम कुमार सिंह ने कहा कि 30 मार्च 2026 को राजभवन (लोकभवन) का घेराव कार्यक्रम भी किया गया और सरकार को ज्ञापन देकर अपनी मांग एवं समस्याओं से अवगत कराया गया। फिर भी आजतक सरकार द्वारा सुनवाई में शुन्य रखा गया है। कहा कि झारखंड में लगभग 5 हजार ग्राम-रोजगार सेवक मनरेगा कर्मी के परिवारों में भुखमरी की समस्या आ गई है। साथ ही झारखंड राज्य के मनरेगा श्रमिकों की स्थिति मजदूरी के अभाव में डवांडोल हो गई है। कहा कि अब सरकार की दोहरी नीति नहीं चलेगी। कहा कि समान काम, समान वेतन, ग्रे...