अमरोहा, सितम्बर 26 -- अमरोहा। उत्तर प्रदेश राज्य एनएचएम एएनएम कर्मचारी यूनियन के बैनर तले स्थायीकरण व लंबित भुगतान समेत अन्य मांगों को लेकर एनएचएम के तहत स्वास्थ्य विभाग में संविदा पर तैनात सहायक नर्स मिडवाइव्स ने शुक्रवार को सीएमओ कार्यालय पर धरना देकर प्रदर्शन किया। मांगें नहीं मानी जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी। धरने पर यूनियन जिलाध्यक्ष नीलम ने बताया कि विभाग में पिछले कई वर्षों से मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण, परिवार कल्याण, जन स्वास्थ्य आदि सेवाओं के बाद भी संविदा एएनएम के स्थायीकरण की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। लगातार मांग उठाने के बाद भी समान कार्य, समान वेतन, भत्ते व अन्य सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। यह भी पढ़ें- Bareily News: आशा कार्यकत्रियों ने 23 अक्टूबर से लखनऊ में धरना देने की दी चेतावनी तत्काल स्थायीकरण न करन...