हरदोई, मई 19 -- हरदोई। पंचायत सहायक कर्मचारी यूनियन उत्तर प्रदेश के बैनर तले सोमवार को जिले भर के पंचायत सहायकों ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। इसके बाद पंचायत सहायकों ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट सुनील कुमार त्रिवेदी को सौंपा। पंचायत सहायकों ने कहा कि उनसे लगातार जनगणना, आयुष्मान कार्ड बनवाने, परिवार पंजीकरण, विभिन्न प्रमाण पत्र तैयार कराने तथा अन्य प्रशासनिक कार्य कराए जा रहे हैं। इन अतिरिक्त जिम्मेदारियों के बावजूद उन्हें न तो अलग से मानदेय दिया जा रहा है और न ही किसी प्रकार की प्रोत्साहन राशि उपलब्ध कराई जा रही है। यह भी पढ़ें- पंचायत सहायकों ने अतिरिक्त कार्यों और संसाधनों पर उठाई आवाज सहायकों ने आरोप लगाया कि अधिकांश कार्यों के लिए उन्हें अपने निजी मोबाइल फोन, इंटरनेट...