अल्मोड़ा, जुलाई 25 -- कमल पंत, अल्मोड़ा। उत्तराखंड क्रांति दल का स्थापना दिवस शनिवार को धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में उत्तराखंड क्रांति दल की ओर से किए गए विभिन्न कार्यों पर चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं ने दल की स्थापना से लेकर अब तक के संघर्षों को याद किया। कार्यक्रम में दल के वरिष्ठ नेता ब्रह्मानंद डालाकोटी ने बताया कि यूकेडी की स्थापना 25 जुलाई 1979 को हुई। उस दौर में क्रांति दल के पैदल मार्चों व जनसभाओं में जनता का खूब सहयोग मिलता था। आंदोलनकारी प्रकोष्ठ के केंद्रीय महामंत्री दीवान बनौला ने जल, जंगल, जमीन पर अपने विचार रखे। यहां जिलाध्यक्ष दिनेश जोशी, महामंत्री देवेश जोशी, पंकज सिंह कपकोटी, पान सिंह लटवाल, जिला उपाध्यक्ष सुजीत टम्टा, विक्रम सिंह बिष्ट, जिलाध्यक्ष सैनिक प्रकोष्ठ चंदन सिंह मुसयूनी, केंद्रीय मंत्री गिरीश नाथ गोस्वामी, के...