बिहारशरीफ, मई 8 -- स्थापना लिपिक अरुण से शोकॉज बिहारशरीफ, निज संवाददाता। शिक्षा विभाग के स्थापना शाखा के लिपिक अरुण कुमार से जिला शिक्षा पदाधिकारी आनंद विजय ने शोकॉज मांगा है। उन्होंने बताया कि 30 अप्रैल को उनकी खोजबीन की गयी थी, तब वे कार्यालय में नहीं थे। अन्य कर्मियों से पुछने पर उनके विलंब से आने की जानकारी मिली। जबकि, कार्यालय अवधि में कोई भी कर्मी अनुपस्थित नहीं रहेंगे। इसके लिए कई बार आदेश दिया जा चुका है। उन्होंने बताया कि संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। (बिहारशरीफ से कुमार कौशलेंद्र) यह भी पढ़ें- जनगणना में योगदान नहीं करने पर 14 शिक्षकों से शोकॉज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...