सहारनपुर, जनवरी 11 -- सहारनपुर। सम्भाल परिवार द्वारा अपना 17वां स्थापना दिवस एवं लोहड़ी महोत्सव दिल्ली रोड स्थित सभागार में बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में चंडीगढ़ से आई भांगड़ा पार्टी के कलाकारों ने शब्द पाठ प्रस्तुत किया और पंजाबी गीतों पर शानदार भांगड़ा कर सभी उपस्थित लोगों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ सभी सदस्यों द्वारा राष्ट्रगान के सामूहिक गायन के साथ किया गया। मुख्य अतिथि राजीव गुंबर ने सम्भाल परिवार को स्थापना दिवस एवं लोहड़ी पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और संस्था द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना की। प्रमुख दंत चिकित्सक डॉ. अनुराग मैनी, नाक-कान-गला रोग विशेषज्ञ डॉ. गौरव छाबड़ा, भाजपा महानगर अध्यक्ष शीतल बिश्नोई, संयोजक जय कलर, सचिन भाई, अमित आहूजा एवं अमित ग्रोवर ने विभ...