हाजीपुर, अप्रैल 4 -- राजापाकर,संवाद सूत्र। मंडल भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक सूररपुर विद्या गांव स्थित सामुदायिक भवन के परिसर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी 6 अप्रैल को पार्टी के स्थापना दिवस मनाने को लेकर विचार विमर्श हुआ। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा नमामि गंगे के प्रखंड अध्यक्ष विपिन चंद्रवंशी के अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेता सह अधिवक्ता लालजी राकेश मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा का स्थापना 6 अप्रैल 1980 को हुआ था। इस दिन को पार्टी का स्थापना दिवस पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाता है। साथ में भारत माता, जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्यायजी का तस्वीर लगाकर पूजा अर्चना के साथ नारियल फोड़कर उनके जलाभिषेक किया जाएगा। बैठक में मंडल अध्यक्...