बलिया, फरवरी 12 -- दलनछपरा। क्षेत्र के डोमनटोला स्थित माता काली व श्रीराम भक्त हनुमान का 26वां स्थापना दिवस बुधवार को श्रद्धा व भक्ति के साथ मनाया गया। मंदिर पर सुबह से हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया गया। इसके बाद विधि-विधान से हवन-पूजन हुआ। मंत्रोच्चार से पूरे वातावरण भक्तिमय माहौल बना रहा और श्रद्धालुओं की उपस्थिति से मंदिर परिसर गूंज उठा। पूजन कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने मंदिर में सुख-समृद्धि एवं क्षेत्र की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। हवन के पश्चात प्रसाद का वितरण किया गया। इस मौके पर शम्भू पाण्डेय, विश्वम्भर पाण्डेय, रामकुमार सिंह, ज्ञान प्रकाश पाण्डेय, सुधांशू पाण्डेय, प्रांजल पाण्डेय, आकांक्षा पाण्डेय ,कुन्दन पाण्डेय, रघु पाण्डेय, रिशु पाण्डेय, केदार यादव आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.