प्रयागराज, दिसम्बर 7 -- हर आपदा के समय आम नागरिकों की सहायता को तत्पर रहने वाले नागरिक सुरक्षा कोर के स्थापना दिवस पर शनिवार को कटरा कार्यालय में ध्वजोत्तोलन हुआ। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में अफसरों, पदाधिकारियों और वॉलेंटियर्स ने समाज सेवा के दायित्वों को पूरी तन्मयता से निभाने की शपथ ली। 63वें स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीएम मनीष कुमार वर्मा ने कार्यालय परिसर में लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। डीएम ने राष्ट्रपति का संदेश पढ़कर सुनाया और पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) पंकज पांडेय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेश को सुनाया। इसके बाद मार्च पास्ट निकाला गया, जिसे अतिथियों ने हरी झंडी दिखाई। नागरिक सुरक्षा के 250 स्वयंसेवकों की टोली कचहरी चौराहे से प्रारंभ होकर लक्ष्मी टॉकीज चौराहा से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.