मुंगेर, मार्च 18 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुंगेर विश्वविद्यालय के 8वें स्थापना दिवस पर आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों को लेकर छात्राओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। बुधवार को कार्यक्रम से पहले छात्राएं पूरे जोश और उत्साह के साथ अपनी प्रस्तुतियों की तैयारी में जुटी रहीं। सांस्कृतिक एवं कला परिषद अधिकारी डॉ. मृत्युंजय कुमार मिश्रा ने बताया कि इस अवसर पर विभिन्न रंगारंग प्रस्तुतियां मंच पर देखने को मिलेंगी। कार्यक्रम की शुरुआत राजनंदनी के भाव नृत्य और मौसमी के एकल नृत्य से होगी। इसके अलावा पारंपरिक झिझिया नृत्य की प्रस्तुति रिमझिम, गौरी, नीलू, रितिका, श्रुति, प्रीति, रौशनी और कविता द्वारा दी जायेगी। वहीं इकरा खान गजल प्रस्तुत करेंगी और तन्नु श्री 'भरी-भरी मटकी जलसो' पर नृत्य से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगी। कार्यक्रम में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.