आरा, फरवरी 28 -- -सुहासत सहदेव प्लस टू विद्यालय के स्थापना दिवस पर मैट्रिक के अव्वल विद्यार्थी पुरस्कृत संदेश, संवाद सूत्र। प्रखंड मुख्यालय स्थित सुहासत सहदेव प्लस टू विद्यालय का 69वां स्थापना दिवस मनाया गया। अध्यक्षता प्रभारी प्रधानाध्यापक अशोक कुमार सिंह ने की और संचालन बजेन्द्र कुमार मिश्रा ने किया। संस्थापक चंद्र कुमार सिंह और देव कुमार सिंह की तस्वीर पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मुख्य अतिथि डीपीओ चंदन प्रभाकर और विशिष्ट अतिथि बीडीओ चंदन कुमार ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत गीत से हुई। छात्राओं ने नृत्य प्रस्तुत कर अतिथियों का स्वागत किया। विद्यालय के इतिहास पर छात्रा लोपामुद्रा ने प्रकाश डाला। बच्चों ने गीत-नृत्य और नाटक के माध्यम से समाज को संदेश दिया। इस अवसर पर विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन भी किया गया। मैट्...