प्रयागराज, अप्रैल 16 -- एमपीवीएम गंगा गुरुकुलम विद्यालय, फाफामऊ का 23वां स्थापना दिवस गुरुवार को उत्साहपूर्वक मनाया गया। विभिन्न सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों ने संस्थापक लोकमणि लाल की दूरदृष्टि, समर्पण और मूल्यों को याद किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्या माधुरी श्रीवास्तव ने कहा कि शिक्षा निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है। हम सभी को अपनी मंजिल पाने के लिए सदैव प्रयासरत रहना चाहिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...