प्रयागराज, फरवरी 8 -- उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ का पांचवां स्थापना दिवस रविवार को आदर्श संविलयन विद्यालय एलनगंज में आयोजित किया गया। जिलाध्यक्ष अनुरागिनी सिंह ने पदाधिकारियों के साथ केक काटा और फिर संगठन की स्थापना और उपलब्धियों का ब्योरा प्रस्तुत किया। जिलाध्यक्ष के साथ ही सभी शिक्षिकाओं ने एकजुटता का संकल्प लिया। समापन पर पूर्व जिला महामंत्री संगीता सिंह भदौरिया ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष श्वेता श्रीवास्तव, सरबजीत, प्रतिभा सिंह, सरिता सिन्हा, शिखा पांडे, अनुपमा व रचना मौर्या के साथ कविता त्रिपाठी, पूनम यादव, रचना भटनागर, आशा शर्मा, शुचिता पांडेय, अलका जायसवाल, माया गिरि आदि उपस्थित रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.