स्थापना दिवस पर राजभर ने कहा, समाज के अधिकारों के लिए लड़ते रहेंगे
लखनऊ, अक्टूबर 27 -- सुभासपा अध्यक्ष और राज्य सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने मंगलवार को पार्टी कार्यकर्ताओं को पार्टी के 24वें स्थापना दिवस पर बधाई देते हुए कहा कि समाज के अधिकारों के लिए लड़ाई जारी रहेगी।ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि 24 साल पहले आज ही के दिन अति पिछड़ों, दलितों, शोषितों और वंचितों के आत्मसम्मान की जो मशाल हमने जलाई थी, आज वह करोड़ों गरीबों के हक का आंदोलन बन चुकी है। दो दशक से भी ज्यादा का यह सफर सिर्फ एक पार्टी का नहीं, बल्कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े उस हर व्यक्ति के स्वाभिमान की यात्रा है, जिसे दशकों तक केवल वोट बैंक समझा गया। आपका यह साथी समाज के अधिकारों और हिस्सेदारी के लिए पूरी मजबूती से लड़ रहा है और लड़ता रहेगा। हमारा संकल्प अडिग है। अति पिछड़े और दलित समाज के मान, सम्मान और अधिकार से न कभी समझौता किया है, न ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.