आगरा, मार्च 20 -- संकल्प मानव सेवा संस्था (रजि.) अपने 7वें स्थापना दिवस पर मां बैजयंती देवी रिसॉर्ट, फतेहाबाद रोड पर प्रदेश सेवा रत्न सम्मान व विशाल रक्तदान शिविर आयोजित करेगी। संस्था अब तक 21 हजार से अधिक मरीजों को निःशुल्क रक्त उपलब्ध करा चुकी है। बाढ़ और कोरोना काल में भी राहत कार्य किए गए। कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों से प्रतिभागी शामिल होंगे। समाजसेवियों का सम्मान व नई कार्यकारिणी की घोषणा होगी। संस्था ने अधिक से अधिक लोगों से रक्तदान की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...