समस्तीपुर, अप्रैल 9 -- रितेश समस्तीपुर। एनएसयूआई के 55 वें स्थापना दिवस के अवसर पर जिला अध्यक्ष राजन कुमार वर्मा की अध्यक्षता में आरएनएआर कॉलेज में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 15 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय संयोजक अबू तनवीर व जिला कांग्रेस (ग्रामीण) अध्यक्ष सिद्धार्थ क्षत्रिय उपस्थित थे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि अबू तनवीर ने कहा, एनएसयूआई के स्थापना दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन अत्यंत ही सराहनीय पहल है। युवाओं का यह पहल मानवता की सेवा का श्रेष्ठ उदाहरण है। जिला कांग्रेस (ग्रामीण) अध्यक्ष ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है, जो किसी जरूरतमंद को नया जीवन देता है। इस प्रकार का आयोजन युवाओं को समाज के प्रति जागरूक और संवेदनशील बनाने का उत्कृष्ट प्रयास है।रक्तदा...