भभुआ, फरवरी 11 -- (विज्ञापन की खबर) भभुआ, नगर संवाददाता। मानव भारती हेरिटेज विद्यालय का 12वां स्थापना दिवस बुधवार को सांस्कृतिक आभा और आध्यात्मिक वातावरण के बीच मनाया गया। इस वर्ष कार्यक्रम की थीम आत्म दर्शन बुद्धोपदेश रही, जिसमें भगवान बुद्ध के जीवन, ज्ञान और संदेश पर आधारित प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। पूरा विद्यालय बुद्धमय सजावट से आलोकित दिखा। गीत की धुन पर रंगमंच पर नन्हे-मुन्नों के पांव थिरके तो दर्शक वाह-वाह करने लगे। मुख्य अतिथि अघोर फाउंडेशन कैलिफोर्निया (अमेरिका) के संस्थापक बाबा हरिहर राम ने कहा कि भारतीय शिक्षा और संस्कृति की सुगंध विश्व में अद्वितीय है। संस्कार के साथ शिक्षा देना ही सच्ची राष्ट्र सेवा है। विशिष्ट अतिथि बीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय आरा के भोजपुरी विभागाध्यक्ष प्रो. दिवाकर पाण्डेय ने कहा कि वि...