बिजनौर, मई 18 -- नगीना। उच्च प्राथमिक विद्यालय रावलहेड़ी ने सोमवार को अपना 18वां स्थापना दिवस मनाया। इस दौरान मेधावियों को सम्मानित किया गया। वरिष्ठ शिक्षक परवेज आदिल द्वारा इस वर्ष भी विद्यालय में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाली होनहार छात्रा आयुषी राजपूत को साइकिल उपहार स्वरूप प्रदान की गई। आयुषी राजपूत ने 1000 में से 807 अंक प्राप्त कर विद्यालय टॉप किया। सभी छात्रों में मिष्ठान (मिठाई) वितरण किया गया। इस अवसर पर मुख्य अध्यापिका निशा रानी, शिक्षक सौरभ शुक्ला, स्वाति वर्मा, रेनू रानी, संतोष देवी आदि रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...