प्रयागराज, अगस्त 7 -- प्रयागराज। आईपीईएम इंटरनेशनल स्कूल में गुरुवार को 22वां स्थापना दिवस एवं वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर स्कूल परिवार ने संस्थापक स्व. डॉ. एसकेवी लिडल एवं डॉ. एलजी लिडल की स्मृतियों एवं शिक्षा के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान को नमन किया। समारोह में निदेशक डॉ. एसडी लिडल एवं अतिरिक्त निदेशक सैरीन निडल ने कक्षा एक से 12 तक के मेधावी वि‌द्यार्थियों को उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया। कॉलेज कोयर ने यू रेज मी अप और टुगेदर वी शाइन गीतों से अतिथियों का मन मोह लिया। आईसीएसई (कक्षा 10) बोर्ड परीक्षा में 96.8% एवं आईएससी (कक्षा 12) बोर्ड परीक्षा में 97.75% अंक प्राप्त कर विद्यालय में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाली क्रमश: वंदिता केसरवानी एवं सारा शहाब को क्रमश: 10 हजार रुपये की डॉ....