औरंगाबाद, दिसम्बर 23 -- रफीगंज स्थित संजय सिंह यादव महाविद्यालय में 15वें स्थापना दिवस तथा भारत के पांचवें प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती के अवसर पर समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के अध्यक्ष डा. संजय सिंह यादव, प्राचार्य डा. विनोद कुमार मिश्रा, पूर्व प्राचार्य रामचन्द्र सिंह, सचिव कारू प्रसाद यादव तथा प्रबंध समिति के सदस्य सत्येन्द्र यादव ने संयुक्त रूप से दीप जला कर और चौधरी चरण सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। अध्यक्ष डा. संजय सिंह यादव ने कहा कि महाविद्यालय की 15 वर्षों की यात्रा संघर्ष, समर्पण और निरंतर प्रगति की रही है। उन्होंने बताया कि भविष्य में शिक्षा, शोध, खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों में महाविद्यालय को नई ऊंचाइयों तक ले जाना लक्ष्य है। प्राचार्य डा. विनोद कुमार मिश्रा ने महाविद्यालय की उपलब्ध...