पीलीभीत, अप्रैल 7 -- पीलीभीत। भाजपा के 47वें स्थापना दिवस पर पार्टी कार्यालय में ध्वजारोहण के बाद रोड शो निकाला गया। पार्टी पदाधाकारियों ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीन दयाल उपाध्याय के चित्र के समक्ष नमन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य ने की। आयोजन का संचालन जिला महामंत्री अनुराग अग्निहोत्री ने किया। पालिकाध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल ने कहा कि हमे गर्व होना चाहिए कि 1980 से शुरू हुआ। यह संगठन आज उस दौर में है। जब हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मन की बात भी करते हैं और भारत की तरफ आंख उठाकर देखने वालों से गन की बात भी करते हैं। बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद ने पार्टी की स्थापना दिवस पर विचार रखे। पूर्व विधायक किशन लाल राजपूत, जिपं अध्यक्ष के प्रतिनिधि गुरुभाग सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह ने क...