मेरठ, अप्रैल 6 -- भाजपा के 47वें स्थापना दिवस पर मंडल अध्यक्ष विनोद जैन के नेतृत्व में क्षेत्र के विभिन्न बूथों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यकर्ताओं ने सर्वप्रथम डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद भाजपा का स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने घर-घर भारतीय जनता पार्टी का झंडा फहराया और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। संजीव शर्मा, रक्षित गर्ग, प्रदीप बुद्धिराजा, मुदित माहेश्वरी, दीपक विश्वकर्मा, हरिओम, अंबुज त्यागी, सचिन त्यागी, नीतू वर्मा, शंकर सिंह लोधी, नीरज जैन, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजीव जैन, आलोक जैन, सुभाष, वेद प्रकाश, संजीव पवार, ललित गुप्ता, नागेंद्र राठी, शालिनी सैनी, उमा त्यागी, इंदिरा जाटव, मांगू प्रधान, तरुण माहेश्वरी, मोहित, सुनील जैन, मोहित ठाकुर, मन...