गिरडीह, अप्रैल 7 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। भाजपा के स्थापना दिवस पर सोमवार को भाजपाइयों ने अपने अपने घरों में पार्टी का झंडा लगाया। इस दौरान हरिचक स्थित भाजपा जिला कार्यालय में पार्टी का झंडा लगाया गया। स्थापना दिवस पर गिरिडीह जिला महानगर कमेटी की एक बैठक भी पार्टी कार्यालय में हुई। जिसकी अध्यक्षता महानगर जिलाध्यक्ष रंजीत राय व संचालन जिला महामंत्री संदीप डंगायच ने किया। मौके पर महानगर जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार राय ने कहा भाजपा के स्थापना दिवस पर सभी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने घरों में झंडे लगाए हैं। बताया कि बूथ स्तर पर बैठक कर बूथ अध्यक्ष व बूथ कमेटी को भी झंडा लगाना है। यह अभियान 6, 7 और 8 तीन दिन तक चलेगा। कहा कि भाजपा के विश्व की सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते हम लोगों का कर्तव्य बनता है कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास छूटे नहीं। मुख्य अति...