मऊ, अप्रैल 21 -- मऊ। ब्राह्मण विकास परिषद के कार्यालय चंद्रभानपुर पंचदेव मंदिर पर ऋषिकेश पांडेय की अध्यक्षता में परिषद का तृतीय स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण करके हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। ऋषिकेश पांडेय ने बताया कि आज ही के दिन हम सजातीय बंधुओं के साथ गौ रक्षा का संकल्प लेते हैं। हमको अपने अंदर की बुराइयों को त्याग करके ब्रह्म समाज की स्थापना करनी होगी। कार्यक्रम में परिषद के संरक्षक डा.एससी तिवारी, महामंत्री संजय कुमार त्रिपाठी समेत अन्य मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- मारोह पूर्वक मनाई गई भगवान परशुराम की जयंती

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...