बलिया, अप्रैल 22 -- बलिया। भाकपा माले के 57वें स्थापना दिवस पर बुधवार को नीरूपुर में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें पार्टी के वरिष्ठ महिला सदस्य पार्वती देवी ने पार्टी का झण्डा फहराकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा पार्टी के संस्थापक चारू मजूमदार में अन्य बलिदानी और दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान पार्टी नेता नेता लक्ष्मण यादव ने कहा कि भाकपा माले नक्सलवाड़ी के किसान विद्रोह के ज्वाला से उपजी पार्टी है। पार्टी के अनगिनत लोगों ने गरीब शोषित एवं वंचित समाज के हक एवं अधिकार के लिए अपना बलिदान दिया है। वर्तमान में सम्राज्यवादी एवं फांसीवादी शक्तियां, धर्मनिर्पेक्षता, एवं लोकतंत्र को मिटाना चाह रही हैं। यह भी पढ़ें- भाकपा माले ने स्थापना दिवस पर फासीवाद के खिलाफ संघर्ष का लिया संकल्प ऐसे में धर्मनिर्पेक्ष लोकतांत्रिक शक्तियों को एकजु...