स्थापना दिवस पर बटालियन की उपलब्धियों को किया याद
अल्मोड़ा, जून 1 -- गणेश जोशी, चौखुटिया। सोलहवीं बटालियन कुमाऊं रेजिमेंट का स्थापना दिवस सोमवार को मनाया गया। स्थापना दिवस पर बटालियन की उपलब्धियों को याद किया गया। कहा कि विभिन्न ऑपरेशनों में बटालियन का योगदान अविस्मरणीय है। स्थापना दिवस कार्यक्रम में बटालियन से जुड़े भूतपूर्व सैनिकों और अधिकारियों ने रेजिमेंट के वीर रस से भरे गीत से कार्यक्रम की शुरुआत की। पलटन के गौरवशाली इतिहास, शौर्य व परंपरा को नमन किया। बटालियन की उपलब्धियों और राष्ट्र सेवा में योगदान पर चर्चा की गई। कहा कि बटालियन ने 1971 के युद्ध मे ऑपरेशन डॉक्टर्स लीली के माध्यम से बांग्लादेश को आजाद कराने में अहम भूमिका निभाई थी lइसके अलावा ऑपरेशन पवन, ग्लेशियर में ऑपरेशन मेघदूत, ऑपरेशन रकसक, ऑपरेशन हिफाजत व पिथौरागढ़ में ऑपरेशन स्नो लेपर्ड में भी बटालियन की बड़ी भूमिका रही। यह भी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.