गिरडीह, मई 27 -- गांडेय, प्रतिनिधि। माहुरी वैश्य मंडल के 113 वां स्थापना दिवस पर मंगलवार को माहुरी वैश्य नवयुवक समिति और महिला समिति ने संयुक्त रुप से नवयुवक समिति के अध्यक्ष विकास राम की अध्यक्षता में पौधारोपण किया। इस अवसर पर समाज के नवयुवकों और महिला समिति के सदस्यों ने गांडेय के एक बगीचा में लगभग 20 पौधे लगाए। इस अवसर पर समाज के पदाधिकारियों ने पौधा संरक्षण और पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने का संकल्प लिया। मौके पर उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि 113 वर्षों का यह सफर समाज की एकजुटता, सेवा भावना और प्रगति का प्रतीक है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...